ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान का गठन 16 जून 2019 को नाहरगढ़ ग्राम के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भविष्य में य़ह प्लेटफॉर्म नाहरगढ़ के विकास को विजन दिखाने वाला प्लेटफॉर्म होगा। फ़िलहाल इसकी एक इकाई ग्रीन नाहरगढ़ प्रोजेक्ट के माध्यम से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पौधारोपण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रीन पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। यह पार्क गुना मार्ग स्थित वन विभाग की जमीन पर बनाया जा रहा है। जहां पर एक कबीर आश्रम भी स्थित है। इसके अग्र भाग में दो प्रवेश द्वार बनाए गए है। इस पार्क में विभिन्न प्रजाति के लगभग 300 पौधे लगाए गए हैं। पार्क के बीच में एक ग्रेवल ट्रैक का निर्माण है।