ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान द्वारा माह के पहले रविवार को एक बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें कस्बे के विभिन्न जाति समाज धर्म के लोग शामिल होते हैं तथा बैठक में कस्बे के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया जाता है यह बैठक पिछले 3 वर्ष से लगातार जारी है इस बैठक का सुखद पहलू यह है कि विभिन्न जाति धर्म के लोग एक ही जाजम पर बैठकर कस्बे के विकास पर विचार विमर्श करते हैं वही ₹500 मासिक शुल्क के रूप में चंदा इकट्ठा किया जाता है। उन विचार विमर्श के मंथन के बाद उन्हें प्रस्ताव रजिस्टर में लिख कर उनको उस महीने में अमल में लाया जाता हैं। इस मासिक बैठक में कस्बे के विकास के साथ-साथ लोगों में आपसी सौहार्द व प्रेम की भावना भी विकसित होने लगी है। कस्बे के लोग अब पहले से ज्यादा आपसी सद्भाव के साथ रहते हैं।.
इस बैठक में ही नाहरगढ़ गौरव सम्मान दिया जाता है नाहरगढ़ गौरव सम्मान का पहला खिताब नाहरगढ़ निवासी व मुंबई में निवासित भाई साहब सीए अनुराग गुप्ता जी को प्रथम नाहरगढ़ गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर ग्रीन पार्क में पौधारोपण भी किया गया वहीं सीए अनुराग जी गुप्ता द्वारा ग्रीन पार्क को विकसित करने के लिए एक लाख ग्यारह हजार की राशि भेंट की इस राशि से ग्रीन पार्क में ट्रैक अन्य निर्माण कार्य करवाए गए हैं।