ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान द्वारा एक विशेष कार्यक्रम नाहरगढ़ गौरव सम्मान शुरू किया गया है। यह सम्मान नाहरगढ़ के उन लोगों को दिया जा रहा है जो नाहरगढ़ के मूल निवासी है लेकिन अपने कार्य के लिए नाहरगढ़ से बाहर जाकर अपने अपने क्षेत्र में ऊंचा मुकाम पाया तथा नाहरगढ़ का नाम रोशन किया ऐसे लोगों को चिन्हित कर नाहरगढ़ गौरव सम्मान दिया जा रहा है। अभी तक इस श्रृंखला में 2 महान विभूतियों का सम्मान किया जा चुका है। नाहरगढ़ का पहला गौरव सम्मान मुंबई निवासी सीए अनुराग जी गुप्ता को दिया गया। जबकि दूसरा नाहरगढ़ गौरव सम्मान मुंबई निवासी सीए देवेंद्र जी गर्ग को दिया गया है।.
नाहरगढ़ गौरव सम्मान के लिए एक संयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसमें सदस्य राधेश्याम जी जिंदल, देवेंद्र जी सिंघल एवं जावेद खान सहित 3 सदस्य समिति का गठन किया गया है। यह समिति ऐसे नाहरगढ़ के गौरव का चयन कर उनके सम्मान कार्यक्रमों का संयोजन करती है।