नाहरगढ़ कस्बे में गोवंश की हो रही दुर्दशा को देखते हुए आज से 5 वर्ष पूर्व कस्बे के नव युवकों ने नाहरगढ़ में गौशाला खोलने का निर्णय लिया। गौशाला की शुरुआत 21 जुलाई 2017 को कपिलधारा मार्ग पर चरागाह भूमि पर एक कॉउ शेड के निर्माण के साथ शुरू की। जो धीरे-धीरे एक बड़ी मुहिम बन गई। शुरुआत में 40 गायों का कॉउ शेड बनाया गया जो आज दो सो गायोँ को रखने के लिए काऊ शेड बन चुके हैं। गौशाला के अध्यक्ष भाई साहब वेद श्री रामेश्वर प्रसाद जी गर्ग वे उनके भ्राता भाई साहब ज्ञान स्वरूप जी गर्ग द्वारा एक नए कॉउ शेड का निर्माण करवाया गया। उसके बाद एक मीटिंग हॉल का भी निर्माण ज्ञानस्वरूप जी गर्ग द्वारा किया गया। उसके बाद जनसहयोग से दो कॉउ शेड और बनाए गए। इस गौशाला में विशेष मार्गदर्शन वास्तु कार एवं गो सेवक स्वामी आनंद एकांत द्वारा दिया जा रहा है। उन्हीं के अनुसार यहां पर गायों की देखरेख की जा रही है। पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ महेंद्र गर्ग के अनुसार यहां पर गायों का उपचार किया जाता है। वही आज गौशाला में 200 गायों के बैठने की जगह है वही दो चारा डिपो बने हुए हैं। लगभग 50 बीघा जमीन पर नवयुवको द्वारा गौशाला संचालित की जा रही है । नव युवकों द्वारा यहां पर उपचार के लिए आज आधुनिक साधन लाए गए हैं। गौशाला में पौधारोपण भी बड़े स्तर पर किया गया है। गौशाला में मुख्यता नवयुवक चेतन कुमार शर्मा, ऋषिपाल सिंह बीकावत, ओम कुशवाह, प्रशांत वर्मा, नवीन कुमार शर्मा सहित दर्जनों नवयुवक गौशाला के संचालन में लगे हुए हैं।.
ऋषिपाल सिंह, पंकज मंगल, कन्हैया लाल नागर, राहुल शर्मा, मांगीलाल सेन, राकेश कुशवाह, केशव शाक्यवाल, नवीन शर्मा, धर्मवीर सिंह, लोकेश गोस्वामी, हेमंत योगी, राजेंद्र नागर, राजकुमार नागर, योगेश नामा, भगवान शर्मा, रामनारायण शर्मा, घनश्याम पांचाल, देवेंद्र सिंगल, भाई साहब अजय जैन, जितेंद्र नागर, प्रशांत वर्मा, पंकज सेन, मनोज नागर, अखलाक खान, रितेश श्रृंगी, जगदीश कुशवाह, सर्वेश खंडेलवाल, देवेश तिवारी, आलोक जिंदल, भुवनेश गोयल, रविंद्र सिंह, महेश कुशवाह, ओमप्रकाश कुशवाह, दीपक श्रृंगी, महावीर शर्मा पंकज कारपेंटर, पवन कारपेंटर, पुनीत मथुरिया, कुलदीप नागर, नरेश कुशवाह, ओमप्रकाश प्रजापत, सोनू सहरियां, पारस गुप्ता, पंकज नागर, भूपेंद्र सेन