ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान

Green Nahargarh & Vikas Sansthan


आप हम सभी का सहयोग होगा- तभी तो नाहरगढ का विकास होगा ।

Job Employment For Women

महिला सशक्तिकरण के लिए ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान का अपना एक विजन है। ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान के पदाधिकारियों के आपसी विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार सृजित करने की दिशा में कार्य करेगा इसके लिए स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर संस्थान कार्य करेगा जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा महिलाओं को नवाचार करने तथा लघु उद्योगों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जावेगी।.