मानव विकास में शिक्षा का कितना अधिक योगदान हे यह हम-सभी को सर्वविधित हे । शिक्षा के बिना मानव व पशु में कोई अंतर नहीं हे । शिक्षा ही हे जो मानव को सभी जीवों से भिन्न करती हे । अतः सभीं जीवों में मानव सर्वोपरी हे।
यहाँ हमारा उद्येश्य हे कि हमारे नाहरगढ़ के नन्हे- मुन्ने शिक्षा से व्यंचित नहीं रहें । उन्हें संपूर्ण शिक्षा मिलें तथा जीवन में चहुमुखी विकास करते हुए परिवार , गाँव व भारत का नाम रोशन करे ।
इसी तत्वाधान में सर्वप्रथम हमनें एक प्रोजेक्ट हाथ में लिया है । इस प्रोजेक्ट के तहत एक लायब्रेरी का निर्माण किया जायेगा । नयी - पुरानी पुस्तकें मँगाकर शुरुआत की जाएगी !
आप सभी से अनुरोध हे कि आपके पास जितनी भी पुस्तकें हों ( जो आपके काम नहीं आ रही हो ) हमें भेजने की कृपा करे ।