ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान

Green Nahargarh & Vikas Sansthan


आप हम सभी का सहयोग होगा- तभी तो नाहरगढ का विकास होगा ।

Health And Yoga

अनियमित दिनचर्या एवं प्रदूषित होते वातावरण का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान द्वारा योग कक्षाएं एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पतंजलि योग समिति एवं भारत योग संस्थान के साथ मिलकर नाहरगढ़ कस्बे के ग्रीन पार्क में सुबह 6:00 बजे योग कक्षाएं शुरू हो जाती हैं। इन योग कक्षाओं में कस्बे के गणमान्य लोग शामिल होते रहते हैं वही पतंजलि योग समिति तथा भारतीय योग संस्थान द्वारा समय-समय पर योग शिविर लगाकर लोगों को प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। पतंजलि योग समिति के जुगल किशोर मंगल एवं योग शिक्षक सुरेश गोस्वामी द्वारा नियमित कक्षाएं लगाई जाती हैं। संस्थान द्वारा स्वास्थ्य के प्रति लगातार जागरूक करने का परिणाम यह रहा कि अब योग कक्षाओं में नियमित रूप से लोग आने लगे हैं तथा उनको स्वास्थ्य का लाभ मिलने लगा है ।वहीं स्वास्थ्य संबंधी चर्चाएं होने लगी है। वर्ष के मध्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।.