ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान

Green Nahargarh & Vikas Sansthan


आप हम सभी का सहयोग होगा- तभी तो नाहरगढ का विकास होगा ।

Green & Clean Nahargarh

ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान के द्वारा ग्रीन एवं क्लीन नाहरगढ़ प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से नाहरगढ़ कस्बे में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ कस्बे को क्लीन बनाने को लेकर एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिसमें भविष्य में नाहरगढ़ के लोगों से सफाई के टैक्स के रूप में कुछ राशि इकट्ठा कर उस सफाई शुल्क से एक सुदृढ़ सफाई तंत्र बनाया जाएगा जिसमें ऑटो, कचरा मशीन डस्टबिन तथा सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कस्बे की सफाई व्यवस्था बनाई जावेगी। इसके लिए कस्बे वासियों से मासिक शुल्क के रूप में राशि ली जावेगी जिससे नाहरगढ़ सुंदर एवं स्वच्छ नजर आवे। यह कस्बे के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ग्रीन नाहरगढ़ विकास संस्थान की टीम सक्रिय भागीदारी निभा रही है।.